मासिक स्वच्छता जागरूकता सत्र (30 अक्टूबर 2025) – मेरी पहचान (खुद को जाने, खुद को पहचाने)
राजकीय इंटर कॉलेज, बद्रीपुर गाँव में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की 70 छात्राओं के लिए मासिक स्वच्छता जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र में मासिक स्वच्छता, लोहा (Iron) युक्त आहार, स्वस्थ दिनचर्या, और योग एवं व्यायाम के लाभों पर चर्चा की गई। साथ ही, महिला स्वास्थ्य पर एक जागरूकता वीडियो दिखाया गया और स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला में संचालित सेनेटरी पैड निर्माण इकाई के बारे में जानकारी दी गई, जो ग्रामीण महिलाओं को सस्ती स्वच्छता सुविधा प्रदान करती है।
सत्र के दौरान संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने सवाल पूछे और भ्रांतियों का समाधान किया।

“मासिक स्वच्छता जागरूकता वीडियो प्रस्तुति”
स्तन कैंसर जागरूकता सत्र (31 अक्टूबर 2025) – कैंसर से दो कदम आगे (चिकित्सा से सावधानी भली)
वहीं, 31 अक्टूबर को डॉ. ताराश्री सिंघल द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता सत्र लिया गया, जिसमें 50 प्रतिभागियों—कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं—ने भाग लिया। सत्र में स्तन कैंसर के कारण, लक्षण, और समय-समय पर स्तन की जांच (Breast Screening) की महत्वता पर चर्चा की गई। साथ ही, स्वयं स्तन परीक्षण (Self Breast Examination) की विधि का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर 41 सेनेटरी पैड पैकेट प्रतिभागियों को वितरित किए गए। सत्र अत्यंत संवादात्मक था, जिसमें बीच-बीच में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किए गए।

“डॉ. तारा जी द्वारा स्वयं स्तन परीक्षण (Self Breast Examination) सत्र”
यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और महिला स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आयोजित किया गया था।

