USI CARES के अंतर्गत दो दिवसीय यूरोलॉजी सर्जिकल कैम्प का सफल आयोजन, देशभर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्टों ने दी विशेषज्ञ सेवाएं

स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय धर्मावाला में USI CARES के अंतर्गत दो दिवसीय यूरोलॉजी सर्जिकल कैम्प का सफल आयोजन, देशभर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्टों ने दी विशेषज्ञ सेवाएं


स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला में दिनांक 4 एवं 5 जुलाई 2026 को USI CARES Programme के अंतर्गत दो दिवसीय यूरोलॉजी सर्जिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया। यह कैम्प Urological Society of India (USI) के सहयोग से North Zone Urological Society of India (NZUSI) एवं Uttarakhand Urological Society (UKUS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

4 जुलाई 2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह में देशभर से पधारे वरिष्ठ यूरोलॉजी विशेषज्ञों का पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों ने ऐसे सेवा एवं प्रशिक्षण आधारित कार्यक्रमों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तथा समाज के जरूरतमंद मरीजों तक विशेषज्ञ उपचार पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

दो दिवसीय कैम्प के दौरान अत्याधुनिक तकनीकों की सहायता से गुर्दे की पथरी, मूत्रनली की पथरी, बढ़े हुए प्रोस्टेट की समस्या, मूत्राशय के ट्यूमर, मूत्राशय की पथरी, मूत्रमार्ग के संकुचन (Urethral Stricture, क्षतिग्रस्त गुर्दे को निकालने की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी तथा जटिल मूत्रमार्ग पुनर्निर्माण (Urethroplasty) जैसी जटिल यूरोलॉजिकल ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न करे गए ।

इस सेवा एवं प्रशिक्षण आधारित सर्जिकल कैम्प में देश के प्रतिष्ठित यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. अनुप कुमार (सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली), डॉ. कमलजीत सिंह (अमृतसर), डॉ. अनिल के. सनवाल (झांसी), डॉ. हरेन्द्र गुप्ता (हरिद्वार), डॉ. अंकुर मित्तल (एम्स ऋषिकेश), डॉ. शैलेन्द्र गोयल (फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा), डॉ. देवेन्द्र शर्मा (सी.के. बिड़ला हॉस्पिटल, जयपुर), डॉ. प्रशांत जैन (PSRI हॉस्पिटल, नई दिल्ली), डॉ. शशांक सैनी (TMH, वाराणसी), डॉ. मनोज अग्रवाल (अपोलो हॉस्पिटल, नोएडा एवं नई दिल्ली), डॉ. विकास बंसल (यशोदा हॉस्पिटल, गाजियाबाद), डॉ. बृज मोहन जोशी (हल्द्वानी) तथा डॉ. अमितव कुमार (स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला) शामिल रहे।

कैम्प में एम्स ऋषिकेश के एम.सी.एच. रेजिडेंट चिकित्सकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा वरिष्ठ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. सी.बी. वर्मा ने सभी सर्जरियों के दौरान उत्कृष्ट एनेस्थीसिया सेवाएं प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर USI, NZUSI, UKUS एवं स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। संस्थाओं ने कहा कि देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपना बहुमूल्य समय एवं अनुभव समाजहित में समर्पित करना चिकित्सा सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानवता की उत्कृष्ट मिसाल है।

 

Our Projects

Keshav Madhav Hospital, Vrindavan

Keshav Madhav Hospital, Vrindavan district Mathura started...

Swami Ramprakash Charitable Hospital, Haridwar

Swami Ramprakash Charitable Hospital, Haridwar started its...

Swami Vivekanand Health Mission, Uttarakhand

Chardham Yatra

Swami Vivekanand Health Mission, Uttarakhand