“क्रिटिकल केयर नर्सिंग में उत्कृष्टता की ओर: दो दिवसीय उन्नत नर्सिंग कार्यशाला”

स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला में आयोजित “Two Days Advanced Nursing Workshop in Critical Care” का समापन सफलता एवं उल्लास के साथ हुआ।

इस कार्यशाला में कुल 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न नर्सिंग महाविद्यालयों, संस्थानों एवं एस.वी.एच.एम. धर्मावाला के नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ 3 नवम्बर को दीप प्रज्वलन एवं दीप ज्योति मंत्र के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनीषा ध्यानी जी, रजिस्ट्रार – उत्तराखण्ड नर्सिंग एंड मिडवाइव्स काउंसिल (UKNMC) उपस्थित रहीं और उन्होंने नर्सिंग समुदाय को प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र रूंगटा जी (क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, एस.वी.एच.एम. धर्मावाला) एवं प्रो. डॉ. जया कुरुविल्ला जी (प्राचार्य, पी. डी. हिन्दूजा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मुंबई) एवं सम्मिलित रहे।

प्रशिक्षण सत्रों में एसोसिएट प्रोफेसर पूजा नायर जी एवं क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर सुश्री चंचल सैण जी , पी. डी. हिन्दूजा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मुंबई द्वारा क्रिटिकल केयर नर्सिंग से संबंधित तकनीकी, व्यवहारिक एवं नैदानिक पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को केस आधारित प्रशिक्षण, संवादात्मक सत्र (Interactive Sessions) एवं कौशल अभ्यास (Skill Stations) के माध्यम से आधुनिक नर्सिंग तकनीकों की गहन जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर डॉ. अनुज सिंघल जी (सचिव, स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी), डॉ. ताराश्री सिंघल जी (कार्यकारी निदेशक, एस.वी.एच.एम. धर्मावाला) तथा डॉ. प्रमोद शर्मा जी (मेडिकल डायरेक्टर, एस.वी.एच.एम. धर्मावाला) ने अपने वक्तव्यों में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता, आत्मविश्वास और पेशेवर कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं। दो दिवसीय यह कार्यशाला नर्सिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के रूप में रही, जिसने प्रतिभागियों को क्रिटिकल केयर नर्सिंग के क्षेत्र में नई दृष्टि, अनुभव और दक्षता प्रदान की।

“Lighting the Lamp Ceremony”

Taking the Stage, Left to Right: Dr. Manisha Dhyani, Registrar (UKNMC); Prof. Dr. Jaya Kuruvilla (Principal, P.D. Hinduja College of Nursing, Mumbai); Dr. Pramod Kumar Sharma (Medical Director, S.V.H.M. Dharmawala); Dr. Anuj Singhal (Secretary, S.V.H.M. Dharmawala); Dr. Tara Shree Singhal (Executive Director & Sr. Sonologist S.V.H.M. Dharmawala) and Dr. Narendra Rungta (Critical Care Specialist, S.V.H.M. Dharmawala)   

         

“Beyond the Classroom: Expert Led Training Sessions”

         

“Training Workstation: Cutting-Edge Critical Care Training by Asso. Prof. Pooja Nair (P.D. Hinduja Hospital and M.R.C. College of Nursing) and Ms. Chanchal Sain (Clinical Instructor, P.D. Hinduja Hospital and M.R.C. College of Nursing)”

         

Nursing Staff from SVCH, Dharmawala

Nursing Staff from Christian Hospital, Herbertpur

         

Nursing Students and Faculties from Sushila Institute of Medical Science

Nursing Students and Faculties from Divine College of Medical Sciences, Haridwar

Our Projects

Keshav Madhav Hospital, Vrindavan

Keshav Madhav Hospital, Vrindavan district Mathura started...

Swami Ramprakash Charitable Hospital, Haridwar

Swami Ramprakash Charitable Hospital, Haridwar started its...

Swami Vivekanand Health Mission, Uttarakhand

Chardham Yatra

Swami Vivekanand Health Mission, Uttarakhand