राजा जगतदेव सिंह स्मारक चिकित्सालय, लाल ढांग, हरिद्वार का शुभारंभ

राजा जगतदेव सिंह स्मारक चिकित्सालय, लाल ढांग, हरिद्वार का शुभारंभ

स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित पंद्रहवां चिकित्सालय – राजा जगतदेव सिंह स्मारक चिकित्सालय, लाल ढांग (हरिद्वार) का शुभारंभ 01.11.2025 को  किया गया। इसे वनवासी कल्याण आश्रम व स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया गया है।

उक्त चिकित्सालय हरिद्वार शहर से 30 किलोमीटर दूर, जनजातीय और पिछड़े क्षेत्र में स्थित है, जहां मुख्य रूप से बुक्सा जनजाति के लोग निवास करते हैं। यह चिकित्सालय एक डे केयर सेंटर के रूप में कार्य कर रहा है और सामान्य चिकित्सालय सेवाएं प्रदान करता है।

चिकित्सालय का लोकार्पण श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज एवं श्री डालचंद जी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम) के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि एवं  चिकित्सकगण भी उपस्थित रहे जिनमें डॉ. अनुज सिंघल जी (सचिव, स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसाइटी), डॉ. ताराश्री सिंघल जी (कार्यकारी निदेशक, धर्मावाला चिकित्सालय), श्री शशि पाल भनोट जी (संरक्षक, सेवा प्रकल्प संस्थान कार्यक्षेत्र हरिद्वार), श्री सी. पी. लखेरा जी (हित रक्षा आयाम प्रमुख), अनुराधा भाटिया जी (सेवा प्रकल्प संस्थान की प्रांतीय महासचिव), डॉ. पंकज भाटिया जी (अखिल भारतीय चिकित्सा प्रमुख), डॉ. संजय शाह जी (निदेशक, स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय, हरिद्वार), डॉ. पवन धामा जी (डॉक्टर इंचार्ज) एवं डॉ. विनोद चौहान जी (जिला महामंत्री, हरिद्वार) आदि भी उपस्थित रहे।

इस शुभ अवसर पर चिकित्सालय में नि:शुल्क मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉ. आलोक नागयान जी , डॉ. अनुपम पटेल जी , डॉ. दीपांकर पंवार जी, डॉ. निलेश गिरी जी एवं डॉ. अनु अग्रवाल जी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में 130 रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया तथा उनके खून की जांच भी की गई ।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसाइटी ने सेवा के अपने संकल्प को पुनः सशक्त किया । चिकित्सालय के शुभारंभ के साथ ही लाल ढांग क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं प्राप्त हुई।

The Hospital Building

“Where Healing Happens, Every Day”

A Sacred Beginning with Hawan and Pooja

“Invoking blessings for the journey ahead”

“With this ribbon, we open doors to quality health service, and new possibilities.”

Address by Shri Daalchand Ji along with other Chief Dignitaries

“Honoring the Visionaries”

       

Patient Consultation Underway

“Serving with Compassion: Free Care for Every Need”

       

Dispensing of medicines

      “Where Health Meets Care: Serving Patients with Trusted Medications” 

 

“New Hospital, New Hope”

 

 

Our Projects

Keshav Madhav Hospital, Vrindavan

Keshav Madhav Hospital, Vrindavan district Mathura started...

Swami Ramprakash Charitable Hospital, Haridwar

Swami Ramprakash Charitable Hospital, Haridwar started its...

Swami Vivekanand Health Mission, Uttarakhand

Chardham Yatra

Swami Vivekanand Health Mission, Uttarakhand